सावन आते ही महिलाओं में सावन उत्सव मनाने की धूम रहती है। रविवार को स्वर्णकार महिला विंग बिलासपुर द्वारा सावन उत्सव मनाया गया। वही सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके चलते महिलाएं पूरी तरह हरे परिवेश में नजर आयी। सावन उत्सव मनाने बड़ी संख्या में स्वर्णकार महिला विंग की महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नृत्य, गीत, अंताक्षरी सहित विभिन्न प्रतियोगी गेम शामिल रहे। जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। और सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वालों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। महिलाओं का कहना है कि उन्हें सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्राकृतिक छठा के साथ वातावरण भी खुशनुमा रहता है। जिसकी खुशी वो सब मिलकर मानते है। पिछले 8 वर्षों से इसी प्रकार विभिन्न आयोजन कर सावन उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।



