Homeहमर बिलासपुररविवार को NDPS मामलों में जप्ती पर बिलासागुड़ी में बैठक आयोजित, मादक...

रविवार को NDPS मामलों में जप्ती पर बिलासागुड़ी में बैठक आयोजित, मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए रेंज स्तर पर कार्यवाही हुई शुरू

मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए रेंज स्तर पर कार्यवाही शुरू हो है। इसको लेकर आईजी नें जिलेवार जानकारी मंगाई है। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। रविवार को NDPS मामलो मे जप्ती पर बिलासागुड़ी मे बैठक आयोजित की गयी।

जिले के थानो मे NDPS के मामलो मे जप्त मादक पदार्थो का जल्द नष्टिकरण किया जायेगा।रेंज स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के निर्देश पर,जिलेवार NDPS के नोडल अधिकारी बैठक ले रहे है।रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप नें थानेदारों की बैठक ली। इस दौरान वर्ष 2022 और 2023 मे दर्ज NDPS मामलों की समीक्षा की गयी।

जिले के सरकंडा और सिविल लाइन थाने मे मादक पदार्थ के सर्वाधिक मामले है, वही ग्रामीण क्षेत्र मे रतनपुर और कोटा थाना मे NDPS के ज्यादा प्रकरण दर्ज हुए है। बैठक मे सभी थानो से मिलाकर लगभग 175 प्रकरणो पर चर्चा हुई।जिसकी जल्द लिस्टिंग कर कागजी कार्यवाही करने निर्देश दिये गये। इस दौरान जोनल एसपी विशेष शाखा दीपमाला कश्यप, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार, सीएसपी सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता सहित जिले के सभी थानेदार मौजूद रहे।

मादक पदार्थो के नष्टीकरण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इसे रेंज स्तरीय कमेटी को दिया जायेगा, जिसके प्रमुख आईजी है। आने वाले दिनों मे इस पर निर्णय लेकर जप्त मादक पदार्थो को विधिवत नष्ट कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments