Homeहमर बिलासपुररसोई गैस की बढ़ी,जिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक में जोरदार प्रदर्शन,...

रसोई गैस की बढ़ी,जिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किया पुतला दहन

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण इकाई ने नेहरू चौक में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है

कि रसोई गैस आम जनता की दैनिक जरूरतों में शामिल है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।प्रदर्शन के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेश पांडे सहित जिला और ग्रामीण कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने केंद्र की बीजेपी सरकार की नीतियों को महंगाई बढ़ाने वाला बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहा।

हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने का पूरा अवसर नहीं मिल पाया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं, तो पार्टी आगे भी लगातार आंदोलन करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments