राजनांदगांव में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सराफा व्यापारी के घर छापा, नंदई चौक स्थित मोहनी ज्वेलर्स पर ईओडब्ल्यू टीम की जांच जारी, चार गाड़ियों में पहुंची टीम

राजनांदगांव शहर में सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने नंदई चौक स्थित मोहनी ज्वेलर्स और उससे जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि टीम राजधानी रायपुर से चार वाहनों में सवार होकर राजनांदगांव पहुंची और व्यापारी के घर व दुकान को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वित्तीय लेनदेन और आय के स्रोतों की जांच को लेकर की जा रही है। टीम ने दुकान और घर दोनों जगहों पर दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और कई महत्वपूर्ण फाइलें तथा कंप्यूटर से संबंधित डाटा जब्त किया है।मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे। कार्रवाई की खबर फैलते ही सराफा बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा लिए और पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रारंभिक चरण में है और दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला कितना बड़ा है। फिलहाल टीम ने व्यापारी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।शहर में अचानक हुई इस कार्रवाई ने व्यापारिक जगत में सनसनी फैला दी है। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी ईओडब्ल्यू टीम की मदद में जुटा है और जांच की पूरी प्रक्रिया गोपनीय रखी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles