राजीव प्लाजा गेट पर मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस

तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव प्लाजा गेट के पास मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की है, जब राजीव प्लाजा में ड्यूटी कर रहे गार्ड के साथ ऑटो अंदर ले जाने से मना करने पर ऑटो चालक और उसके साथियों ने हाथ-झापड़ से मारपीट की, गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार दो आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles