राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की सुरक्षा पर लगा बड़ा सवाल, प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अम्बेडकर अस्पताल मे दिनदहाड़े चोरी

रायपुर के सबसे बड़े सरकारी आंबेडकर अस्पताल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है।यह दूसरे राज्यों से आने वाले भर्ती मरीजों के कई परिजनों के मोबाइल और नगदी चोरी की घटना सामने आई है ।बताया जा रहा है कि आपराधिक तत्वों ने 6 नग मोबाईल फ़ोन और 40 हजार रुपए नगद समेत महिला का पर्स पार कर दिया । यह घटनाएं आपराधिक तत्व आंबेडकर अस्पताल की सुरक्षाकर्मियों को धता बताकर बैखौफ चोरी करके फरार हुए हैं।यह पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी मे कैद हुई है जिसके बाद मौदहापारा थाना में मामले को दर्ज कराया गया है। छत्तीसगढ़ के अंबेडकर अस्पताल में समस्याओं का अंबार है लेकिन जब इन समस्याओं को सामने लाने की कोशिश की जाती है तो शासन के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस पर अंकुश लगाने के लिए मीडिया पर प्रतिबंध की कोशिश की जाती है राखी विरोध के बाद इस निर्देश को तो वापस ले लिया गया है लेकिन अगर अस्पताल की समस्याओं को सामने लाकर उसके समाधान की कोशिश की जा रही है तो फिर अस्पताल प्रबंधन को इसमें समस्या क्या है यह समस्या परे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles