राज्य मंत्री तोखन साहू दर्रीघाट मतदाता सम्मेलन में पहुंचकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को जीत पर जताया आभार, फिर मां डिडिनेश्वरी मंदिर जाकर टेका मत्था।

मस्तूरी केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दर्रीघाट में आयोजित मतदाता सम्मेलन में सभी मतदाताओं और कार्यकर्त्ताओ का आभार व्यक्त किया और जीत की सभी को बधाई दी। उसके बाद उन्होंने मल्हार मंदिर पहुंच कर मां डिडिनेश्वरी मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया, और क्षेत्र की खुशहाली की कमाना की। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुरकुंडा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अदानी फाउंडेशन एवं छत्तीसगढ़ सरकार की ग्राम पंचायत भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर 2 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया, ग्राम पंचायत सलोनी में साहू समाज के सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया, ग्राम पंचायत भुरकुंडा में सभा को संबोधित करते हुए भूमि पूजन किया और एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी सहित भाजपा के नेता कार्यकर्ता ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles