राज्य युवा महोत्सव का रंगारंग समापन, राज्यपाल रमेन डेका ने किया प्रतिभाओं का सम्मान ऊर्जावान युवा ही छत्तीसगढ़ के विकास का इंजन, स्कील पर दें डिग्री से अधिक ध्यान

बहतराई स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन बुधवार शाम भव्य और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने समापन समारोह में विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की। इस अवसर पर विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रदेशभर से आए 2800 से अधिक युवा मौजूद रहे।समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ की असली पहचान उसका ऊर्जावान, मेहनती और रचनात्मक युवा है।यह महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान का मंच रहा।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ अपनी ऊर्जा का उपयोग करें, हार से निराश न हों और दोबारा जीतने का संकल्प लें। राज्यपाल ने कहा कि आज का समय केवल डिग्री का नहीं, बल्कि कौशल विकास का है और छोटे-छोटे सामाजिक प्रयासों से बड़ा बदलाव संभव है।केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। रोजगार मेले, खेल प्रशिक्षण और प्रतिभा सम्मान जैसी योजनाओं से युवाओं को नई दिशा मिल रही है। महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नाटक, चित्रकला, कविता, वाद-विवाद सहित 14 विधाओं के विजेताओं को कुल 33 लाख रुपये के पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें विभिन्न जिलों के युवाओं ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles