Homeहमर बिलासपुरराज्य स्तरीय रोजगार मेले में 10 हजार पदों पर की जाएगी भर्तीरोजगार...

राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 10 हजार पदों पर की जाएगी भर्तीरोजगार विभाग के वेबसाइट पर पंजीयन कराना होगा अनिवार्य

राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन सितंबर 2025 के प्रथम सप्ताह में रायपुर में किया जाना है। इसके लिए निजी क्षेत्र के तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न सेक्टर जैसे आईटी, कंप्यूटर, हॉस्पिटलिटी, फार्मेसी, सेल्स एवं मार्केटिंग, बैंकिंग, फाइनेंस एवं एकाउंटिंग, इंश्योरेंस, सर्विस सेक्टर आदि के लगभग 10 हजार रिक्त पदों के लिए रोजगार मेला में भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक भाग ले सकते हैं। रोजगार मेला में भाग लेने के लिए नियोजक एवं सभी प्रतिभागियों को रोजगार विभाग की वेबसाइट ई रोजगार डॉट सीजी डॉट जीओव्ही डॉट इन पर जाकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments