राज्य स्तर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया बच्चों को प्रोत्साहित क्षत्रिय राठौर समाज का कार्यक्रम शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

बिलासपुर में क्षत्रिय राठौर समाज द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के शैक्षणिक उत्थान और युवाओं को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह में प्रदेश भर से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रविवार को स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम, बिलासपुर में भव्य समारोह का आयोजन हुआ।इस अवसर पर वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले करीब 140 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम और वीर शहीद दुर्गादास राठौर व अमर राठौर के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि तोखन साहू, केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कांशी प्रसाद राठौर, संरक्षक एवं समाजसेवी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल, विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री और पूजा विधानी, महापौर नगर पालिक निगम बिलासपुर मौजूद रहीं।

मेधावी बच्चों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों और उनके परिजनों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने समाज को 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि क्षत्रिय राठौर समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में यह सराहनीय पहल की है।उन्होंने कहा कि आज जिन बच्चों को सम्मानित किया गया है, वे आने वाले समय में समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से न सिर्फ विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है, बल्कि वे समाज और अपनी जड़ों से भी जुड़ते हैं।समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाता है। इस बार 140 से ज्यादा बच्चों को सम्मान मिला है। साथ ही आगे खेल और अन्य क्षेत्रों में भी मेधावी युवाओं को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई जा रही है। यह राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह न सिर्फ विद्यार्थियों के उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि शिक्षा ही भविष्य की असली ताकत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles