रामकृष्ण नगर में पायल चोरी, संबलपुर के 3 आरोपी गिरफ्तार

रामकृष्ण नगर मोपका निवासी शीतला केंवट सुबह अपने परिजनों के साथ बाड़ी में काम कर रही थी ।उसके घर का दरवाजा खुला ही था। काम कर जब वह घर लौटी तो देखा कि घर में समान अस्त व्यस्त पड़ा है और दो जोड़ी चांदी की पायल गायब है, जिसकी कीमत 11,210 रु बताई गई। इसकी शिकायत मोपका थाने में की गई पुलिस ने विवेचना करते हुए पता किया कि घटना स्थल पर दो अज्ञात महिलाएं और एक पुरुष घूमते नजर आए थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो यह सभी संबलपुर के रहने वाले निकले , जिन्होंने मौका देखकर घर में घुसकर चांदी की पायल चोरी करने की बात स्वीकार की। मौका देखकर यह लोग घर में घुस गए थे और और चोरी की घटना को अंजाम देकर आसपास अनजान बनकर घूम रहे थे। इस मामले में पुलिस ने संबलपुर उड़ीसा निवासी कुंवर सबर, भूमिका सबर और जिमास सबर को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles