राम नवमी पर भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम—पंजाबी हिंदू संस्था ने पेश की मानवता की मिसाल।

.पंजाबी हिंदू संस्था एवम पंजाबी हिंदू महिला संस्था द्वारा प्रभु श्री राम नवमी के पावन पर्व पर गांधी चौक जूना बिलासपुर में शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया, श्रद्धालुओं पे पुष्प वर्षा, हार-मालाओं से

स्वागत एवम ग्रीष्म काल को देखते हुए शुद्ध दूध से निर्मित ठंडी लस्सी का 1500 से अधिक लोगो को वितरण किया गया, संस्था की महिलाओं ने प्रभु श्रीराम के भजन एवम कीर्तन कर के पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक ऋषि, महिला संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रमा ऐरी, सोनल सलूजा, हर्ष बाला सागर, कमला ढोढी, सरिता सलूजा, हरीश अरोड़ा, चानी ऐरी, रिंकी सलूजा, हेमचंद ऐरी, सौरभ कोहली, अतुल दुआ, गौरव ऐरी, अनुज त्रेहान, रत्ना हिंदुजा, पूजा, अतुल तनेजा, रीता सलूजा, जगजीत सलूजा, रेखा गुल्ला, चांदनी दुआ, कांता सलूजा, दिनेश मिनोचा, मदन मोहन गुल्ला आदि

संस्था के अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष श्री अशोक ऋषि जी एवम महिला अध्यक्ष श्रीमती रमा ऐरी जी ने संस्था के सम्मानिय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

पंजाबी हिंदू संस्था जो अपने 60 वर्ष पूरा करने वाली शहर की चुनिंदा संस्थाओं में एक है, संस्था पूरे वर्ष बिलासपुर में समाज के हित के लिए अनेक कार्य करती रहती है,संस्था आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदत, शहर एवम आसपास के स्कूल में स्कूल

बैग, स्कूल के जूते आदि वितरण, प्रकृति के सेवा के लिए वृक्षारोपण, ठंड में जनता को कंबल वितरण, स्वास्थ सेवा के लिए बेड एवम ऑक्सीजन सिलेंडर, दुख की घड़ी में फ्रीजर एवम मुफ्त मुक्ति वाहन सेवा, पानी के लिए पियाऊ आदि अनिक कार्य करते हुए लगातार आगे बढ़ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles