रायगढ़ कथक घराने के प्रमुख स्तंभ गुरू पंडित रामलाल बरेठ जी पद्यश्री सम्मान प्राप्त कर बिलासपुर अपने निवास शैल विहार कॉलोनी वार्ड क्र.15 विकास नगर पहुॅचे। इस मौके पर उनके निवास में उप मुख्यमंत्री अरूण साव रामदेव कुमावत जिलाध्यक्ष भाजपा, तोखन साहू भाजपा प्रत्याशी बिलासपुर लोकसभा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पद्यश्री रामलाल बरेठ जी ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव से आग्रह किया कि चक्रधर कला केन्द्र भोपाल में जिस तरह से है उसी तरह बिलासपुर में भी खुलना चाहिए, जिसे सरल एवं सहज रूप से उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वासन दिया।





