
रायगढ़ :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला स्व-सहायता समूहों को “रेडी-टू-ईट” उत्पादन का जिम्मा सौंपा है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत रायगढ़ जिले से हुई है, जहां हाल ही में मुख्यमंत्री ने 10 महिला समूहों को अनुबंध पत्र सौंपे थे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोतरलिया में “रेडी-टू-ईट” यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं मशीन चलाकर निर्माण प्रक्रिया देखी और महिलाओं को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।पहले चरण में यह योजना प्रदेश के 6 जिलों—बस्तर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़ और सूरजपुर में लागू होगी। रायगढ़ इस दिशा में अग्रणी जिला बना है। यह पहल महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही आंगनबाड़ी बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।




