रायपुर में सनसनी: बोरी में मिली युवक की लाश,हत्या की जताई जा रही आशंका

राजधानी रायपुर के उरला इलाके में मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मेटल पार्क के पास बोरी में बंद युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बोरी देखकर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची खमतराई थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है, जो उरला स्थित आरआर इस्पात में काम करता था। शव पर सिर में गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं, वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।एएसपी सिटी ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है। राजधानी में हुई इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles