रायपुर लोको शेड में अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पणएसईसीआर GM तरुण प्रकाश ने किया निरीक्षण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने 22 जुलाई को रायपुर स्थित डीजल एवं एच.एच.पी. लोको शेड का निरीक्षण किया। इस दौरान लोको शेड परिसर में नवनिर्मित अनुभाग E4 और E6 भवन का उद्घाटन किया गया, जहां अत्याधुनिक टेस्ट बेंचेस स्थापित किए गए हैं

ये तकनीक विद्युत लोकोमोटिव के अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता और कार्यकुशलता को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।निरीक्षण के दौरान टेक्शन मोटर बेकिंग ओवन का भी लोकार्पण किया गया, जिसमें डाटा लॉगर आधारित नई तकनीक शामिल की गई है

जो अनुरक्षण कार्यों को अधिक सटीक व सुरक्षित बनाएगी। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी रामेन्द्र कुमार तिवारी, एस.के. सहगल, दयानंद, पीयूष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह पहल लोको शेड के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे रेलवे की परिचालन दक्षता व सेवा गुणवत्ता में और सुधार होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles