कार्डधारियों की बढ़ेगी मुसीबत, राशन कार्ड के नवीनीकरण हेतु केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून, अभी तक 50 प्रतिशत भी नहीं हुआ।

राशन दुकानों में कार्ड धारी को अपने कार्डों का केवाईसी कराना है, उसके बाद कार्ड का नवीनीकरण होगा तब जाकर उन्हें अगले माह का राशन मिलेगा। खाद्य विभाग ने इसके लिए 30 जून तक निर्धारित किया है लेकिन अभी तक 50 फ़ीसदी भी केवाईसी नहीं हो पाया है, ऐसे में कार्ड धारी के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि अगले माह उन्हें कैसे अनाज मिलेगा, वही दुकानदारों का कहना है कि हमें लिस्ट देर से मिली है जबकि खाद्य विभाग का कहना है कि समय पर काम हो जाएगा।

राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है उससे पहले कार्ड धारी का केवाईसी भी साथ में चल रहा है, इसके लिए 30 जून निर्धारित किया था जबकि दो दिन बाद जून माह समाप्त होने को है और अभी तक जिले में 50 फ़ीसदी भी केवाईसी पूरा नहीं हो सका है केवाईसी के बाद नवीनीकरण कराया जाना है उसके बाद ही अगले माह से अनाज का वितरण हो सकेगा खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया की समय पर सारे काम हो जाएंगे।

केवाईसी और नवीनीकरण नहीं होने से उन कार्ड धारीयो को दिक्कत होगी, जो किसी काम से बाहर है या अब तक अपना अंगूठा नहीं लगाया है। दुकानदार भी चिंतित है दुकानदारों का कहना है कि हमें लिस्ट ही लेट से मिला है जिस वजह से केवाईसी पूरा नहीं हो सका है, वही 50 फ़ीसदी ही केवाईसी पूरा हुआ है जबकि कार्ड धारी का कहना कहना है की सूचना मिलने के बाद तुरन्त हम दुकान पहुंच कर केवाईसी कर रहे हैं।

बड़ा सवाल है की 6 माह पहले से शुरू हुए केवाईसी और नवीनीकरण का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है इससे खाद्य विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। अब जून माह खत्म होने को दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में केवाईसी और नवीनीकरण कैसे हो पाएगा, जबकि आधे कार्ड धारकों का ही अब तक नवीनीकरण हुआ है बाकी बचे कार्ड धारी का क्या होगा इसका जवाब खाद्य विभाग भी नहीं दे पा रहा है। इससे बचे कार्ड धारकों में चिंता बनी हुई है, उनका कहना है की नवीनीकरण के दिनांक को और आगे बढ़ाया जाना चाहिए ताकि शासन की योजना का लाभ सभी को मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles