राशन दुकान संचालक की गड़बड़ी की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने मस्तूरी विकासखंड के जैतपुरी ग्राम पंचायत के राशन दुकान के खिलाफ कारवाही किया था। महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित चंदा के अंजोर दुकान का लाइसेंस साल भर पहले रद्द कर दिया गया था। दुकान संचालक द्वारा बहाली के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, जैसे ही इसकी जानकारी जैतपुरी गांव के लोगो को हुई, इसका विरोध शुरू कर दिया है, गड़बड़ी करने वाले संचालक को फिर से दुकान नही देने का आग्रह कलेक्टर से किया गया है।

बड़ी संख्या में कलेक्ट्रोरेट पहुचे कार्डधारकों ने बताया, दुकान संचालक कई माह तक अनाज नही देता था, इस कारण शिकायत पर लाइसेंस रद्द कर दिया गया है, दोबारा उसे संचालन नहीं देने निवेदन किया गया है, फिर से निविदा निकाल कर ईमानदार को दुकान का आबंटन का निवेदन किया है।




