Homeहमर बिलासपुरराष्ट्रपति के नाम ज्ञापन – 14 अप्रैल को शुष्क दिवस18 दिसंबर को...

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन – 14 अप्रैल को शुष्क दिवस18 दिसंबर को राष्ट्रीय अवकाश की मांग, इन दोनों दिनों में राष्ट्रीय अवकाश की रखी गई मांग

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को केंद्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संस्थान की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग की गई है कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे देश में शराब एवं मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और इस दिन को राष्ट्रीय शुष्क दिवस घोषित किया जाए।प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान समय में 14 अप्रैल को खुलेआम शराब और मांस की बिक्री होने से आम लोगों में रोष व्याप्त रहता है। यदि इस दिन देशभर में प्रतिबंध लगाया जाए, तो यह बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इसी क्रम में संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की जयंती 18 दिसंबर को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की भी मांग की गई है। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु घासीदास जी का ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश आज भी समाज को एकता, समरसता और जागरूकता की दिशा में जोड़ता है। इस दिन छत्तीसगढ़भर में भव्य शोभायात्राएं और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, इसलिए इसे राष्ट्रीय अवकाश का दर्जा दिया जाना चाहिए।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संस्थान के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments