Homeहमर बिलासपुरराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी के दर्शन...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी के दर्शन किए,माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर के आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।पहली बार देश के राष्ट्रपति माँ महामाया देवी के दर्शन के लिए आये है इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया है । इस अवसर पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन,
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उनके द्वारा आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण 11वी शताब्दी में कराया गया था।माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी राजाओ की कुलदेवी थी । यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में मेला भरता है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments