
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत रतनपुर क्षेत्र में कोरबा से पहुंचे जनप्रतिनिधियों को पार्टी से जोड़ते हुए नई नियुक्तियां कीं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष निलेश विश्वास ने सभी को जिम्मेदारियां सौंपी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बनकर स्वयं को भाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और जनता की आवाज को मजबूती से आगे रखने का काम करते रहेंगे।प्रदेश अध्यक्ष निलेश विश्वास ने भरोसा जताया कि नए सदस्य पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनहित में ठोस कार्य कर जनता का विश्वास अर्जित करना है।इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।


