राष्ट्रीय पेंशनर्स डे पर वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने किया आयोजन। देश और समाज के लिए समर्पित सेवा को किया गया नमन, पेंशनर्स को बताया प्रेरणास्रोत।

हर साल 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर्स डे मनाया जाता है। यह दिन उन सरकारी कर्मचारियों के सम्मान का अवसर होता है, जिन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष देश और समाज की सेवा में समर्पित किए। इसी कड़ी में बुधवार को राष्ट्रीय पेंशनर्स डे के अवसर पर छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे, जहां उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि पेंशनर्स समाज की वह मजबूत नींव हैं, जिनके अनुभव और सेवाएं आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई है।इस अवसर पर वक्ताओं ने पेंशनर्स के योगदान को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका कभी भुलाई नहीं जा सकती। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक, प्रशासनिक और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह का उद्देश्य पेंशनर्स को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में उनके अनुभव का लाभ नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles