राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंग्य की बहनों ने अक्षत कलश शोभा यात्रा में भाग लियाश्री राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा की

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंग्य की बहनों ने अक्षत कलश शोभा यात्रा में भाग लिया
श्री राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा की अक्षत कलश शोभायात्रा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बहनों ने हिस्सा लिया रविवार 17 दिसंबर को यह शोभा यात्रा तिलक नगर राम मंदिर से निकाली गई जिसमें विभिन्न संगठन के लोगों के साथ-साथ राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों ने शोभा यात्रा में भाग लिया उन्होंने अवगत कराया कि देशभर से प्रत्येक प्रदेश एवं प्रत्येक परिवार को श्री राम मंदिर के निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया गया है एवं 22 जनवरी को इस समय पूरे देश में स्थित मंदिरों में एवं प्रमुख स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ एवं श्री राम रक्षा स्रोत तथा विजय मंत्र एवं श्री राम जी की जय जय कर करेंगे साथ ही शाम को सभी अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर उत्सव मनाया जाएगा अयोध्या से लाऐ गए अक्षत को घर-घर में पहुंचाना इस कड़ी में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बहनों ने अपना आश्वासन दिया शोभायात्रा में शामिल हुई अध्यक्ष अर्चना तिवारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ,संभाग प्रभारी मीनू दुबे, जिला उपाध्यक्ष शशि प्रभा, पांडे ,लता दुबे ,एवं अर्चना शुक्ला माया बाजपेई सभी बहनों ने अपने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से शोभायात्रा में शामिल होकर श्री राम मंदिर के निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा हेतु आम जनता को आमंत्रित किया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles