राष्ट्रीय स्पर्धा में छात्रों ने मारी बाजी

बिलासपुर / साइ नित्य नीलयम द्वारा द्वारा कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में पांच दिवसीय प्रणवम कंपटीशन का आयोजन किया जा रहा था | जिसमें देश भर के लगभग 850 कलाकारों ने इसमें भाग लिया 18 कैटेगरी में इन कलाकारों को अलग-अलग दिनों में प्रस्तुति दी | इसमें वेस्ट जोन डांस क्लास के छात्र-छात्राओं ने उनकी शिक्षिका अंतर्राष्ट्रीय ओडीसी एवं कत्थक नृत्यांगना आंचल पांडे के निर्देशन में सेमी क्लासिकल कथक, बॉलीवुड कत्थक, फोक में ग्रुप, सोलो एवं डुएट में प्रस्तुति दी | जिसमें राजस्थानी कालबेलिया नृत्य में श्रुति देवांगन,रुचि देवांगन,संस्कृति पांडे,केसर रजक,एंजेल साव,पूर्वी चंद्रा, अदिति कौशिक, ने पहला स्थान प्राप्त किया, कथक डुएट में संस्कृति पांडे एवं केसर रजक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया,सेमी क्लासिकल कथक सब जूनियर ग्रुप अर्नवी मिश्रा,श्रेया शुक्ला, मान्या सिंह,शिवन्या पांडे, शास्थि मौर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, बॉलीवुड कत्थक मैं केसर रजक, संस्कृति पांडे ,पूर्वी चंद्रा,श्रुति देवांगन,रुचि देवांगन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जूनियर वर्ग सेमिक्लासीकल सोलो में शानवी जायसवाल ने भी दूसरा स्थान प्राप्त किया | स्पर्धा के अंतिम दिवस के मुख्य अतिथि हमारे शहर के विधायक माननीय शैलेश पांडे सर उपस्थित रहे,जिनके द्वारा गुरु आंचल पांडे को कला विद्वान सम्मान से सम्मानित किया गया |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles