Homeहमर बिलासपुरराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सेवा भारती के तत्वधान में लाला लाजपत...

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सेवा भारती के तत्वधान में लाला लाजपत राय स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सेवा भारती के तत्वधान में लाला लाजपत राय स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका समय 10:00 से 2:00 तक रहा। जहां पूर्णता निशुल्क जांच किया गया। जहां नेत्र से संबंधित, दांत से संबंधित, और हड्डी रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक आदि कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित जांच पूर्णता नि:शुल्क किया गया। हर रोग के लिए उस रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाया गया और डॉक्टरों द्वारा जांच किया गया।

नि:शुल्क रक्त परीक्षण शिविर का भी आयोजन रखा गया था। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच के लिए आए। डॉक्टर के के शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आए हुए लोगों में कई लोगों को त्वचा रोग, जोड़ों में दर्द, गांठ की समस्या, शुगर के मरीज आदि सभी का जांच कर उनके बीमारी के हिसाब से उन्हें दवाई दी गई। डॉ. राजीव सकुजा ने बताया कि आज के इस शिविर में मरीज को बहुत ज्यादा मदद मिल रही है। साथ ही जांच के बाद मरीज को फ्री में दवाई भी दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments