“राहुल चौहान हत्याकांड के फरार आरोपी ने दोस्त पर चाकू से हमला किया, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल”

सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा अमरैया चौक में एक बार फिर से अपराध की गंभीर घटना सामने आई है, जब पुराने बस स्टैंड में हुए राहुल सिंह चौहान हत्याकांड के फरार आरोपी दीपक सिंह ने नशे का इंजेक्शन ना देने पर अपने दोस्त गोलू पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल गोलू मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसे तुरंत सिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। आरोपी दीपक सिंह पहले भी हत्या का आरोप झेल रहा है, लेकिन अब तक पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है। 25 अगस्त की रात राहुल सिंह की हत्या के बाद से दीपक सिंह लगातार पुलिस से बचते हुए शहर में खुलेआम घूम रहा है और वारदातों को अंजाम दे रहा है। इस चाकूबाजी की घटना से पूरे सरकंडा क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और पुलिस द्वारा बनाई गई कई टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। दीपक सिंह, जो नशे का आदी है, ने अपने दोस्त गोलू से नशीले इंजेक्शन की मांग की थी, लेकिन जब गोलू ने उसे मना कर दिया, तो गुस्से में आकर दीपक ने गोलू पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के लिए यह मामला एक चुनौती बनता जा रहा है क्योंकि दीपक सिंह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है। पुलिस ने कई जगहों पर मुखबिर लगाए हैं, लेकिन इसके बावजूद आरोपी तक पहुंचने में असफल रही है। फिलहाल, सरकंडा, तारबाहर और स्पेशल टीमों के साथ एसीसीयू की टीम भी आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, और देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले का समाधान निकाल पाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles