रिवर व्यू चौपाटी में लड़कियों के दो गुट में हुए मारपीट को लेकर अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं होने के कारण संज्ञान नहीं लिया जा गया।

रिवर व्यू चौपाटी में लड़कियों के दो गुट के बीच हुई गैंगवार के मामले को दो दिन हो गए हैं। लेकिन अब तक खुलेआम मारपीट कर तमाशा करने वाली लड़कियों की पुलिस की ओर से कोई खोज खबर अब तक नहीं ली गयी है। कोतवाली थानेदार कह रहे हैं कि अब तक इस मामले में किसी के द्वारा शिकायत नहीं किया गया है, इसलिए इस पर सज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

गुरुवार की देर रात थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत रिवर व्यू में लड़कियों के दो गुट के बीच जमकर विवाद के साथ मारपीट हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले को हुए दो दिन हो गए हैं।लेकिन लड़कियों के दो घुट के बीच हुई गैंगवार के मामले में अब तक पुलिस किसी तरह की ना तो कार्रवाई की है ना ही खुलेआम मारपीट कर तमाशा करने वाली युवतियों की गिरफ्तारी की गई है। इस संबंध में कोतवाली थानेदार विजय चौधरी का कहना है कि इस मामले को लेकर अब तक किसी ने थाने में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की है।

इसलिए मामले को संज्ञान में नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में सवाल यही उठ रहा है कि जब भी युवकों या फिर उनके गैंग के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर उनके खिलाफ तत्काल एक्शन लेने वाली पुलिस लड़कियों के गैंग को क्यों रियायत दे रही है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक का सख्त फरमान है कि अपराधियों को अपराधी की ही नजर से देखा जाए, चाहे इसमें किसी की भी संलिप्तता हो, तो फिर खुलेआम गैंगवार करने वाली युवतियों को पुलिस की ओर से क्यों छूट दिया जा रही है उन पर क्यों कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles