मंगलवार को तोरवा चौक के पास फटाका गोदाम में लगे आग के बाद शहर के दूसरे फटाका दुकानो को भी हटाने की मांग शुरु हो गई है, शहर वासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में विस्फोटक सामग्री बेचा जाना हादसे को न्योता देता है ,जिस पर प्रशासन और पुलिस कारवाही क्यों नहीं कर रही समझ से परे हैं। बुधवार को शिव सैनिकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और शहर में रिहायशी इलाकों में चल रहे फटाका दुकान और गोदाम को तत्काल बंक कराने और कारवाही करने के लिए निवेदन किया है,

कॉलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही भीड़ भाड़ वाले इलाके में जांच की जाएगी, वही पटाका भंडारण लाइसेंस सहित सुरक्षा मानको की भी जांच की जाएगी ।शिव सैनिकों ने ज्ञापन के जरिए कहा कि कोई बड़ा हादसा हो इससे पहले से भीड़ भाड़ वाले इलाके से विस्फोटको को हटाना जरुरी है, साथ ही विभिन्न सुरक्षा मानको की जांच की जानी चाहिए




