रूंगटा यूनिवर्सिटी में 8183 बच्चों की स्किलिंग, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड ,मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना हार से बौखलाकर फैला रहे भ्रम

छत्तीसगढ़ में कौशल विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। न्यू सिटी रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 8183 बच्चों को स्किलिंग ट्रेनिंग देकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में राज्य ने अपना नाम दर्ज कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। राजधानी के न्यू सिटी स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में विश्व यूथ स्किल उत्सव आयोजन किया गया था।जिस प्रोग्राम में मुख्यमंत्री के साथ हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया।एक ही दिन में 8183 बच्चों को स्किलिंग ट्रेनिंग देकर आयोजकों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह कार्यक्रम न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के लिए एक प्रेरणा बन गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रमाण पत्र भी सौंपा।मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक क्षण पर आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल प्राकृतिक संसाधनों का प्रदेश नहीं, बल्कि स्किलिंग और मानव संसाधन निर्माण में भी देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। बच्चों की बड़ी भागीदारी ने इसे जन-आंदोलन का रूप दे दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम साबित करता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार युवाओं को सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि रोजगार की दिशा में भी ठोस तैयारी कर रही है। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह बदलाव समाज की सोच और दिशा दोनों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “बार-बार हार का सामना कर चुकी कांग्रेस अब दिशाहीन हो गई है। विधानसभा, लोकसभा और पंचायती चुनावों में हार के बाद उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा।” सीएम ने कहा कि “अगर उनकी बातों में दम होता, तो एजेंसियों के सामने बार-बार उनकी जमानत खारिज नहीं होती। एक ओर जहां छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड स्तर पर बच्चों को स्किलिंग का अवसर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सियासत अपने पुराने तेवर में नजर आ रही है। लेकिन प्रदेश की जनता अब विकास और अवसरों के साथ खड़ी है। स्किलिंग में बना यह रिकॉर्ड आने वाले समय में कई युवाओं की ज़िंदगी बदलने वाला साबित हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles