रेत माफिया का कहर,मुखबिरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा वीडियो वायरल,लोग सरकार और पुलिस से पूछ रहे सवाल

बलौदा बाजार जिले में रेत माफिया की दबंगई का ताजा मामला सामने आया है। यहां कुम्हारी गांव के युवक परमेश्वर साहू को माइनिंग अधिकारियों की मुखबिरी के शक में खंभे से बांधकर बेल्ट और डंडे से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश है। लोग सरकार और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।जानकारी के अनुसार परमेश्वर साहू खपरिडीह गांव से लौटते समय गुड़ी चौक पर दो ट्रैक्टर चालकों ने उसे रोक लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने परमेश्वर पर मुखबिरी का आरोप लगाकर पहले उसे खंभे से बांधा और फिर जमकर पीटा। कुछ देर बाद अन्य ट्रैक्टर चालक भी मौके पर पहुंचकर मारपीट में शामिल हो गए।मारपीट के दौरान परमेश्वर ने किसी तरह अपने भाई को फोन कर सूचना दी। भाई अनिल साहू मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद परमेश्वर को आरोपियों से छुड़ाया। पीड़ित को गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया और गिधौरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई।हालांकि पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे लोगों में नाराजगी है और वे पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles