रेलवे अवार्ड का जश्न, यात्रियों पर पड़ा भारी राजधानी एक्सप्रेस रोकी गई, VIP स्वागत पर उठे सवाल

अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 मिलने की खुशी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का जश्न यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। नई दिल्ली–बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस पहले से ही विलंब से चल रही थी, लेकिन रायपुर स्टेशन पर वीआईपी स्वागत के चलते ट्रेन को और रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। भारतीय रेल द्वारा 9 जनवरी को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 70वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन प्रतिष्ठित शील्ड से सम्मानित किया गया।पुरस्कार प्राप्त कर लौटने के बाद रविवार को रायपुर और बिलासपुर स्टेशन पर जोन के वरिष्ठ अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। खास तौर पर पीसीसीएम प्रवीण पांडेय के सम्मान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान राजधानी एक्सप्रेस को रोका गया, जिससे यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी।

यह एसईसीआर के लिए गर्व की बात है। रेल मदद 139 के जरिए यात्रियों की मेडिकल, सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ है। चार साल पहले हम 11वें स्थान पर थे, आज पहले स्थान पर हैं। यह सफलता पूरे स्टाफ, कमर्शियल टीम और आरपीएफ की मेहनत का परिणाम है। हालांकि अधिकारियों के अनुसार यह सम्मान यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के प्रयासों का नतीजा है, लेकिन राजधानी एक्सप्रेस को रोके जाने से नाराज़ यात्रियों ने सवाल उठाए कि क्या पुरस्कार का जश्न यात्रियों की सुविधा से ऊपर है।सम्मान की खुशी में हुआ यह स्वागत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए उपलब्धि हो सकता है, लेकिन यात्रियों की परेशानी ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles