रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर की पद पर पदस्थ विनीता साहनी की लाश रेलवे क्वाटर में लटकती मिली।

तोरवा क्षेत्र के एनी कालोनी स्थित रेलवे क्वाटर में रेलवे की महिला अधिकारी की लाश फांसी पर लटकती मिली है। इस घटना की जानकारी मृतका के पति के साथ मृतका के परिवार वालों को दी गयी। रविवार को परिवार वालों की उपस्थिति में शव पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मृतका के परिवार वालों ने इस घटना को हत्या बताते हुए मृतका के पति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

थाना तोरवा के एनई कालोनी रेलवे क्षेत्र में उस समय हड़कम्प मच गया, जब क्षेत्रवासियों को पता चला कि रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर की पद पर पदस्थ विनीता साहनी की लाश फांसी की फंदे पर लटक रही है। इसकी सूचना भी क्षेत्रवासियों को मृतका की 8 वर्षीय बेटी ने दी। इस दौरान उसके पति ऑब्रे हेल घर पर मौजूद नही थे। मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी मृतका विनीता के पति के साथ उसके माता पिता को दिए। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में रहने वाले मृतका के माता पिता और परिवार वालों ने स्पष्ठ मना कर दिया कि जब तक वे मौके पर पहुंच नही जाते तब तक उसका पोस्टमार्टम नही किया जाए। जब रविवार को मृतका के माता पिता उषा साहनी और राजकुमार सहित उनकी बहन रानी साहनी जिला अस्पताल मरच्यूरी पहुंचे तब परिवार वालों की उपस्थिति में मृतका का पोस्टमार्टम तोरवा पुलिस के द्वारा किया गया। इस दौरान रेलवे के अफसर भी मौजूद रहे।

मृतका के परिवार वालो ने इस घटना को हत्या करार देते हुए मृतका के पति ऑब्रे हेल को हत्यारा बताते हुए उसे पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार वालों का कहना है कि उसकी बिटिया गंभीर से गंभीर मुसीबत का डटकर सामना करने वालों में से एक थी। वह राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्लेयर भी थी उसके घर में गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र का ढेर है। स्पोर्ट कोटे के जरिए ही विनीता साहनी को सहारनपुर में कमर्शियल इंस्पेक्टर की नौकरी भी मिली थी इसी बीच उसका संपर्क ओबेरिल से हुआ और दोनों की 10 साल पहले शादी हो गई। विनीता के माता-पिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बिटिया के साथ आरोपी पति के द्वारा रोजाना मारपीट किया जाता था, जिसकी जानकारी भी उन्हें उनकी बिटिया देती रहती थी। सीनियर डीसीएम के द्वारा प्रताड़ित की वजह से सुसाइड करने की बात को मृतका के परिवार वालों ने नकारते हुए की कहा ऐसा कुछ नही हुआ। उनकी बिटिया किसी के दबाव में नही थी, उसके पति के द्वारा हत्या को सुसाइडल रूप देने की कहानी बनाई जा रही है।

बहरहाल मृतका कमर्शियल इंस्पेक्टर के परिवार वाले उसके पति ऑब्रे हेल के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे हत्यारा बता रहे हैं।इसकी शिकायत भी परिवार वालों ने थाना तोरवा पहुंचकर की है।उन्होंने मीडिया के जरिए पुलिस प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की गुहार भी लगाई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles