Homeहमर बिलासपुररेलवे क्षेत्र में उड़िया एसोसिएशन द्वारा ओड़िआ स्कूल प्रांगण में धूमधाम से...

रेलवे क्षेत्र में उड़िया एसोसिएशन द्वारा ओड़िआ स्कूल प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम, भगवान कृष्ण से जुड़े प्रसंगों की लगाई झांकी।

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव बिलासपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बिलासपुर के सभी प्रमुख कृष्ण मंदिरों में मध्य रात्रि को जन्मोत्सव मनाया गया। रेलवे क्षेत्र में उड़िया समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़ा आयोजन किया गया। उड़िया एसोसिएशन द्वारा ओड़िआ स्कूल प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। आयोजन का यह 59 वा वर्ष है। भगवान श्री कृष्ण की मोहक प्रतिमा स्थापित कर यहां तीन दिवसीय पूजा उत्सव किया जा रहा है। प्रतिदिन पूजन आरती के साथ प्रसाद और भोग का वितरण किया जा रहा है। साथ ही उत्कल संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जा रही है।

इस अवसर पर यहां मेला भी सज गया है। साथ ही पूरे क्षेत्र की सुंदर सजावट की गई है। पंडाल बनाकर सार्वजनिक उत्सव का आयोजन किया गया है। यहां भगवान श्री कृष्णा के बाल स्वरूप को झूले पर भी विराजित कराया गया है। जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भगवान कृष्ण से जुड़े प्रसंगों की झांकी भी लगाई गई है। जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे है। इसके साथ ही जगन्नाथ पुरी में बनने वाले भोग प्रसाद के तर्ज पर यहां पर प्रसाद में खिचड़ी खीर और सब्जी का वितरण किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments