
रेल प्रशासन और आरपीएफ की लापरवाही के चलते इन दिनों रेलवे स्टेशन और पटरियों पर मवेशी खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। रेल ट्रैक पर हर वक्त सवारी और मालगाड़ियां गुजरती रहती हैं, इसके बावजूद ट्रैक पर मवेशियों की आवाजाही से गंभीर खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर मवेशियों के विचरण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बार-बार शिकायतों के बावजूद रेल प्रशासन ने अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।रेलवे ट्रैक पर मवेशियों की मौजूदगी न सिर्फ मवेशियों के लिए बल्कि ट्रेनों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। किसी भी वक्त इनसे बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।जानकारों का कहना है कि अगर जल्द ही रेल प्रशासन और आरपीएफ ने इस समस्या की रोकथाम के लिए कदम नहीं उठाए, तो किसी भी समय बड़ा रेल हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


