
शहर सहित रेलवे स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर स्कूल में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया।मेले में छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा की एक से बढ़कर एक पेशकश दी साथ ही मेले में छात्र छात्राओं ने खूब मस्ती की। इसके अलावा रेलवे नम्बर 2 प्राइमरी स्कूल में पहली बार आयोजित भव्य रूप से बाल दिवस के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

स्कूल के प्राचार्यों ने बताया कि बाल दिवस कार्यक्रम को अलग अलग भागों में विभाजित किया गया है।इसमें पहले पार्ट में साइंस एजुकेशन कार्यक्रम है,,दूसरे पार्ट में स्पोर्ट्स कार्यक्रम,,तीसरे में कल्चरल कार्यक्रम एवं चौथे पार्ट में अलग अलग प्रकार के इंस्टॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रधान पाठकों ने बताया कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने यहां आयोजित कार्यक्रम में अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

यहां हुए आयोजन के दौरान छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस आयोजन के लिए प्रधान पाठकों ने रेलवे के अधिकारियों के साथ रिटायर्ड प्राचार्य एवं रेलवे स्कूल के मैनेजर डॉक्टर के के मिश्रा का भी आभार जताया।जिनके मार्गदर्शन में पहली बार प्राइमरी स्कूल के नए मैदान में इतना भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित हो पाया।प्रधान पाठकों में डॉ के के मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि उनके स्कूल में आगमन के साथ ही बहुत कुछ बदल गया है।

स्कूल को अतिरिक्त नया प्ले ग्राउंड मिल गया,,दीवारों में नामचीनों की पेंटिंग बन गयी,,स्कूल परिसर से लेकर बाहर तक पौधरोपण करने के साथ स्कूल की सूरत और सीरत सुधराने पर युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।बिलासपुर शहर सहित रेलवे स्कूलों में भी 14 नवंबर को धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान रेलवे स्कूलों में प्रतिभावान बच्चों के द्वारा दिए गए एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने चिल्ड्रंस डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को खुशनुमा माहौल में परिवर्तन कर दिया। खासकर रेलवे नंबर दो प्राइमरी स्कूल के द्वारा आयोजित की गई पहली बार भव्य बाल दिवस कार्यक्रम भी रेल प्रशासन से लेकर शहर भर में चर्चा का विषय बना रहा।





