Homeहमर बिलासपुररेलवे में स्वच्छता अभियान तेज, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए...

रेलवे में स्वच्छता अभियान तेज, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए चला विशेष अभियान यात्रियों को दिया जागरूकता संदेश, कपड़े के थैले बांटे गए

स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आज सिंगल यूज प्लास्टिक निषेध अभियान चलाया गया। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की समीक्षा की गई और यात्रियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद कर स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का आग्रह किया। इस दौरान यात्रियों और विक्रेताओं को कपड़े के थैले बांटकर प्लास्टिक के विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments