रेलवे में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू,महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने लिया उसलापुर स्टेशन का श्रमदान

भारतीय रेल में 1 से 15 अक्टूबर तक चल रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के नेतृत्व में उसलापुर स्टेशन पर विशेष श्रमदान किया गया। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।लमहाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई में हिस्सा लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने रेलवे स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई स्वच्छता विषयक पेंटिंग प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की कला की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान उन्होंने कानपुर-दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस के एक कोच का भी निरीक्षण किया और यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ प्रसाधन और ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ना’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि सभी रेल कर्मियों की जिम्मेदारी है कि स्टेशन और क्वार्टर हमेशा स्वच्छ रहें। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कि वे गंदगी न फैलाएँ, डस्टबिन का उपयोग करें और प्लास्टिक से बचें। यह पहल स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत करने और समाज को स्वच्छता के महत्व से जोड़ने का प्रयास है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles