रेलवे यूनियन चुनाव की तैयारियां तेज, बैनर-पोस्टरों से माहौल गरमाया

रेलवे यूनियन चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। बिलासपुर जोन में सभी यूनियन के पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर बैठकों और अधिवेशनों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों के बीच लगातार संपर्क बढ़ाने की मुहिम शुरू कर दी है।

चुनाव की इस गहमागहमी के बीच रेलवे स्टेशन परिसर और रेलवे परिक्षेत्र में यूनियन के बैनर और पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। कई जगहों पर यूनियन के चुनाव चिन्ह के साथ बैनर दिखाई दे रहे हैं, जो रेलकर्मियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के बीच अपना समर्थन पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles