रेल प्रशासन की ओर से बिलासपुर जोनल स्टेशन का पुनर विकास कार्य करने से पहले स्टेशन के आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित कर डेवलप किया जा रहा है। हालांकि ऐसे में रेलवे सीमा पर कब्जा करने वाले कब्जा धारियो के कब्ज को हटाने का काम भी रेलवे ने प्रारंभ कर दिया है। इसी तरह रेलवे की टीम गुरुवार की दोपहर गणेश नगर चुचुहियापारा पटरी किनारे पहुंची। रेल प्रशासन की ओर से पटरी किनारे स्थित रेलवे की आरक्षित भूमि पर सड़क और नाली निर्माण सहित अन्य कार्य किया जाना है, वहीं रेलवे के जमीन पर वर्षों पहले यहां के रहने वाले स्थानीय निवासियों ने कुछ-कुछ फीट पर कब्जा कर रखा है।



ऐसे में गुरुवार की दोपहर पहुंची रेलवे की टीम ने यहां नाम जो करते हुए कब्जाधारियों को रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने के लिए एक दिन का मोहलत दिया है, उन्होंने कहा है कि वे जल्द से जल्द कब्जा हटा ले और रेलवे के विकास कार्य में रेलवे की सहायता करें। मौके पर रेलवे के अधिकारियों के साथ मौजूद गणेश नगर के पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान, क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने रेलवे से कहा कि वे विकास कार्य करें, उन्हें पूरा समर्थन है। वैसे भी यहां सड़क और नाली बनने से पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन भी गस्त कर सकेगी, इससे पुलिस और रेलवे यहां के हर एक गतिविधियों पर नजर भी रख सकती है। पार्षद ने कहा कि विकास कार्य के लिए उन्होंने रेलवे से खुद मांग की थी, आज जब विकास हो रहा है तो वे लोग उनका समर्थन तो करेंगे ही।






