
रेलवे स्कूल नंबर-1 और अन्य रेलवे स्कूलों में बाल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया, जहां बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न व्यंजनों के इंस्टॉल लगाए। मेले का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा।रेलवे स्कूल नंबर-1 में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक, शैक्षणिक और मनोरंजक प्रस्तुतियाँ देकर परिजनों और अतिथियों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि डीपीओ रुहिना तुफैल खान ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की ऊर्जा और कौशल से रेल प्रशासन गर्व महसूस करता है।बाल मेले में बच्चों ने साइंस मॉडल, स्पोर्ट्स एक्टिविटी, डांस-सिंगिंग और आर्टवर्क जैसी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं।स्कूल प्राचार्य महेश बाबू ने बताया कि कार्यक्रम को अलग अलग भागों साइंस एजुकेशन, स्पोर्ट्स, कल्चरल और इंस्टॉल एक्टिविटी में बांटकर आकर्षक तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने जमकर मस्ती की।पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर आयोजित बाल दिवस ने पूरे शहर में उत्साह की लहर दौड़ा दी। रेलवे स्कूलों में बच्चों की रचनात्मकता, कला और उत्सव का रंग मिलकर कार्यक्रम को और भी खास बना गया।


