रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन नहीं जमे ,गढ़ कलेवा स्टॉल एक सप्ताह में बंद,यात्रियों ने स्वाद नहीं अपनाया…

बिलासपुर :- बिलासपुर रेलवे स्टेशन में शुरू हुआ छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद यात्रियों को लुभा नहीं पाया। नतीजा ये हुआ कि गढ़ कलेवा स्टॉल महज़ एक हफ़्ते में ही बंद करना पड़ा।बिलासपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक पर हाल ही में गढ़ कलेवा स्टॉल की शुरुआत की गई थी।इस स्टॉल को महिला समूह को संचालित करने के लिए दिया गया था।लेकिन यात्रियों की तरफ से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली।किसी भी ट्रेन का यात्री छत्तीसगढ़ी भोजन की ओर आकर्षित नहीं हुआ।रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्थानीय व्यंजन खिलाने की यह पहली कोशिश नहीं थी।इससे पहले भी आईआरसीटीसी ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन योजना चलाई थी, लेकिन उस समय भी रिस्पॉन्स नहीं मिलने से उसे बंद करना पड़ा था।इस बार अलग से स्टॉल बनाकर महिला समूह को दिया गया, मगर इस बार भी स्थिति नहीं बदली। यात्रियों ने छत्तीसगढ़ी भोजन को अपनाने में रुचि नहीं दिखाई और समूह को इसे बंद करना पड़ा।स्थानीय स्वाद को बढ़ावा देने की योजना लगातार दूसरी बार असफल साबित हुई है।इससे रेलवे और प्रशासन की कोशिशों पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles