रेल प्रशासन को ठेंगा दिखाकर यात्री रेलवे पुलिस से बेखौफ होकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए बिंदास ट्रैक पार कर रहे।

रेल प्रशासन को ठेंगा दिखाकर यात्री रेलवे पुलिस से बेखौफ होकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए बिंदास ट्रैक पार कर रहे हैं। हालांकि इससे यात्री अपनी खुद की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। बावजूद इसके ऐसा करते हुए इन्हें रोक-टोक और इनपर कार्यवाही करने वाले जीआरपी पुलिस और टीटीई तक प्लेटफार्म में नजर नहीं आ रहे हैं। हमारे कमरे में कैद इस खौफनाक तस्वीर को आप खुद देख सकते हैं। किस तरह से यात्री जल्दबाजी में रेल प्रशासन से बेपरवाह होकर या फिर यूं कहें कि जीआरपी के नियम कायदों को ठेंगा दिखाकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे हैं। यह मंजर प्लेटफार्म नंबर एक का है। जैसे ही प्लेटफार्म नम्बर 2 पर मेमू लोकल आती है, हड़बड़ी में स्टेशन पहुंचने वाले यात्री फुट ओवर ब्रिज का उपयोग ना कर सीधे ट्रैक क्रॉस करने लग जाते है।

यह नजारा आम हो चुका है क्योंकि ऐसा मंजर यहां रोजाना देखने को मिलता है। आप खुद देख सकते है कि यात्री एक तो खुद स्टेशन पर लेट पहुंचते हैं उस पर अपने गंतव्य तक जाने के लिए और ट्रेन पर सवार होने के लिए जल्दबाजी में अपने और अपने परिवार वालों की जान को जोखिम में डालकर पटरी पार करने से भी नही हिचकते। ऐसा नहीं कि यह नजारा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म एक पर मौजूद ज़ी न्यूज़ की टीम ही देख रही थी, बल्कि यह नजारा रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म के चप्पे चप्पे–कोने-कोने पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए जीआरपी पुलिस भी देख रही होगी। लेकिन फिर भी जीआरपी पुलिस ऐसे लापरवाह जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने वाली यात्रियों को ना तो रोक-टोक कर रहे थे ना ही उन पर कार्यवाही कर रहे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles