Homeहमर बिलासपुररेल फाटकों पर सावधानी के लिए चला जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से...

रेल फाटकों पर सावधानी के लिए चला जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षा का संदेश,बिलासपुर ज़ोन में मनाया जा रहा समपार फाटक जागरूकता सप्ताह, महाप्रबंधक ने की पहल की सराहना

हर साल देशभर में सैकड़ों लोग समपार फाटकों पर लापरवाही के चलते अपनी जान गंवा बैठते हैं। इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने और नागरिकों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर ज़ोन में अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस अभियान के तहत 5 जून को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश खुद अमेरी समपार फाटक पहुँचे, जहाँ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन भी मौजूद रहे। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत 3 जून से हुई, जो 9 जून तक जारी रहेगा।

इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट-गाइड्स और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं। आम जनता को पंपलेट बांटकर बताया जा रहा है कि फाटक पार करते समय क्या एहतियात बरतनी चाहिए।अमेरी फाटक पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने लोगों को गहराई से सोचने पर मजबूर किया। इसमें दिखाया गया कि कैसे चंद सेकंड की जल्दबाज़ी ज़िंदगी को संकट में डाल सकती है।एसईसीआर के जीएम ने कहा हमारा मकसद केवल नियम बताना नहीं, बल्कि लोगों को यह एहसास कराना है कि सावधानी सिर्फ उनकी सुरक्षा नहीं, उनके परिवार की सलामती भी सुनिश्चित करती है। यह अभियान ज़्यादा ट्रैफिक वाले फाटकों पर विशेष रूप से चलाया जा रहा है।

इस जागरूकता सप्ताह के दौरान मंडल के तमाम प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से समपार फाटक की सुरक्षा संबंधी निर्देश लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैसे वाहन को धीमा करके, बंद फाटक के खुलने का इंतज़ार करके, और पटरियों को पार न करने की आदत बनाकर बड़े हादसों से बचा जा सकता है।इसलिए जी न्यूज भी आपसे अपील करता है कि अगर आप भी कभी रेलवे फाटक पार करते हैं, तो एक पल ठहरें क्योंकि आपकी ज़िंदगी आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। जल्दबाज़ी में जान जोखिम में डालना कोई समझदारी नहीं, बल्कि भारी चूक हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments