
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 12 लाख रेलकर्मी चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं ताकि हर यात्री सुरक्षित और समय पर घर पहुंच सके।

मंत्री ने बताया कि अब तक 4,200 से ज्यादा विशेष ट्रेनों से एक करोड़ यात्रियों को यात्रा सुविधा दी गई है। स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता और पेयजल जैसी अतिरिक्त सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।


