लगातार हो रही बारिश की वजह से बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर चुचुहियापारा इलाका हुआ जलमग्न।

गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी हुई बारिश में बिलासपुर शहर के वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर चुचुहियापारा के इलाके जलमग्न हो गए। यहां घरों में जल भराव की समस्या देखने को मिली।इस दौरान लोगों के घरों के सारे सामान पानी में तैरने लगे। रेलवे की जमीन पर निगम के द्वारा नाली बनाया गया था। जिस वजह से नाली का पानी पास नहीं हो पा रहा है। जोन क्रमांक 06 की कमिश्नर विभा सिंह, पार्षद इब्राहिम खान ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो लोगों के घरों में पानी भरा हुआ पाया गया। कुछ घरों के दीवारें भी टूटी हुई पाई गई। गनीमत है कि इसकी वजह से किसी को हानि नहीं हुई।

निगम कमिश्नर ने कहा कि मोटर पंप की मदद से घरों से पानी को निकाला जा रहा है और आपसी समझौते से नाली के ऊपर चैंबर बनाकर समय-समय पर सफाई की जाएगी। लेकिन यहां के स्थानीय निवासियों का कहना तो कुछ और ही है। इन लोगों ने बताया कि पार्षद द्वारा किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त नहीं होता है। हर साल हम बरसात के समय जल भराव की समस्या से जूझते हैं। लेकिन पार्षद इब्राहिम खान ने आज तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया। हर साल शिकायत करने पर केवल हमें आश्वासन ही दिया जाता है। लेकिन हमारी समस्याएं हल नहीं होती।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles