लगातार हो रही बारिश से अरपा नदी में उफान, एनीकट में पानी के बढ़ने और बहाव के चलते रास्ते हुए बंद।

लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है। चारो तरफ एनीकट से लेकर नदी नालों का पुल के ऊपर से बहाव देखा जा रहा है। इसी तरह का हाल गतौरा पुल के दो मुहानी एनीकट का है। यहां अरपा नदी भी उफान पर है। एनीकट में पानी के बढ़ने और बहाव के चलते पिछले कुछ दिनों से रास्ता भी बन्द है। इसके चलते राहगीरों को लंबी दूरी तय कर अपने मंजिल तक जाना आना पड़ रहा है। हमारे कैमरे में कैद इस तस्वीर को आप खुद देख सकते है कि किस तरह से गतौरा पुल यानी कि दो मुहानी एनीकट उफान पर है। बहाव इतना तेज है कि दूर-दूर तक कोई नजर नही आ रहा है।

यह मंज़र देखने मे जितना आकर्षक है उतना ही खतरनाक भी है।अगर कोई इसकी चपेट में आता है तो पता नही वह बहकर कहाँ से कहाँ निकल जाएगा। ऐसा नही की इसके उफान की जानकारी प्रशासन एवं जल संसाधन को ना हो बावजूद वे यहां आने जाने वाले लोगों के लिए किसी तरह का कोई प्रतिबंधित बोर्ड या सूचना तक चस्पा नही कर रहे है। निश्चित ही जिस तरह से प्रशासन दो मुहानी एनीकट को अनदेखा कर लापरवाही बरत रही है इसी के चलते यहां घटना दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles