Homeहमर बिलासपुरलापरवाह कार चालक ने बछिया को रौंदा, मौत पर बवाल; आरोपी फरार

लापरवाह कार चालक ने बछिया को रौंदा, मौत पर बवाल; आरोपी फरार

एक बार फिर बछिया की मौत के बाद बवाल मच गया है। तोरवा थाना क्षेत्र के कासिमपारा गली में लापरवाह कार चालक ने जानबूझकर बछिया के ऊपर अपनी गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । स्थानीय लोगों ने इसका विरोध जताया और तोरवा थाने में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद और गौ सेवक तोरवा थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

गौ सेवको ने कहा कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसके फुटेज से यह पता चल जाएगा कि आरोपी ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया है या नहीं। वैसे घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है, जिससे संदेह उत्पन्न हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments