Homeहमर बिलासपुरलाफ्टर क्लब महासंघ बिलासपुर की ओर से सीएमडी चौक स्थित लायंस क्लब...

लाफ्टर क्लब महासंघ बिलासपुर की ओर से सीएमडी चौक स्थित लायंस क्लब भवन में 5 मई को लिवर फाइब्रो स्कैन नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन।

बिलासपुर में पहली बार लायंस क्लब बिलासपुर, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद एवं लाफ्टर क्लब महासंघ बिलासपुर की ओर से सीएमडी चौक स्थित लायंस क्लब भवन में 5 मई को लिवर फाइब्रो स्कैन नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिस जांच को निजी लैब सेंटर में लगभग साढ़े चार से 5000 रुपये देकर कराया जाता है।

उसे इस शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर प्रतीक छाबड़ा फ्रांस की अत्याधुनिक पद्धति से निर्मित आधुनिक मशीनों से लीवर की केवल 3 मिनट में ही जांच कर रिपोर्ट देंगे। शिविर का आयोजन सुबह 11 से लेकर शाम 4 बजे तक किया जायेगा। बिलासपुर लायंस क्लब के पदाधिकारी मनजीत सिंह अरोरा ने इस शिविर में बढ़कर हिस्सा लेने और शिविर को सफल बनाने के लिए शहर वासियों से अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments