लायंस क्लब बिलासपुर और एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग ट्रीटमेंट जोधपुर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लायंस क्लब भवन में एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन और नेचुरल थैरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन।

लायंस क्लब बिलासपुर और एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग ट्रीटमेंट जोधपुर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लायंस क्लब भवन में एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन और नेचुरल थैरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस शिविर में खास बात ये है कि बिना कोई औषधि के एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन और नेचुरल थैरेपी के जरिये तमाम समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शिविर की शुरुआत 13 अप्रेल से सीएमडी चौक स्थित लायंस क्लब भवन में हुई है, जो आगामी 18 अप्रेल तक चलेगी। वहीं मरीजों से केवल 100 रुपये का रजिस्ट्रेशन फ़ीस लिया जा रहा है।

वहीं बदले में उन्हें पूरे 6 दिनों तक का उपचार यहां सुबह से 8 से दोपहर 12 और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक किया जा रहा है। लाभार्थियों को यहां घुटनों का दर्द, मोटापा, जोड़ों का दर्द, पुराना सिर दर्द, कमर दर्द, कोलेस्ट्रॉल, साइटिका, शुगर, बीपी, आंख, कान, नाक, गैस कब्ज, हाथ पैर में झुनझुनी भरना, बवासीर, मानसिक तनाव और डिप्रेशन सहित अन्य उपचार यहां डॉक्टर मुकेश चौधरी और गुरुप्रीत सिंह विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles