लाल बत्ती लगी बोलेरो से अवैध वसूली का आरोप, किसान से जबरन अंगूठा लगवाने और वसूली का आरोप, वन विभाग ने शुरू की जांच

बिलासपुर के कोटा रेंज के सल्का क्षेत्र में लाल बत्ती लगी एक निजी बोलेरो का उपयोग कर अवैध वसूली किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। किसान श्याम बंजारे की लिखित शिकायत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।किसान के मुताबिक फारेस्ट गार्ड मिसाल खान पिछले कई दिनों से लाल बत्ती लगी निजी गाड़ी का दुरुपयोग करके ग्रामीणों और किसानों पर धौंस जमाता था। आरोप है कि वह कार्रवाई का डर दिखाकर पैसों की मांग करता था और वसूली के लिए अलग-अलग जगहों पर दबाव बनाता था। दो दिन पहले घटना उस समय गंभीर रूप ले गई, जब मिसाल खान सल्का बीट के नाका चौक स्थित धर्मकांटे पर पहुंचा। यहां किसान श्याम बंजारे बबूल की लकड़ी लेकर आया था। किसान का आरोप है कि गार्ड ने नियमों का हवाला देते हुए उसे झूठी कार्रवाई में फंसाने की धमकी दी और ट्रैक्टर सहित मोबाइल फोन जब्त कर लिया।श्याम बंजारे का कहना है कि उनसे कोरे कागज पर पंचनामा के नाम पर जबरन अंगूठा लगवाया गया और कई घंटों तक फारेस्ट कार्यालय में रोके रखा गया। बाद में पाँच हजार रुपए लेने के बाद ट्रैक्टर और मोबाइल लौटाए गए। घटना के बाद किसान ने इसकी शिकायत कोटा एसडीओ और रेंजर से की, जिसके बाद विभाग ने फारेस्ट गार्ड के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles